फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गांवों के लिए तीन करोड़ का बजट आया, प्रधानों ने बहुत कम बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकार ने राज्य वित्त आयोग के तहत जारी की किस्त, केंद्र का बजट अभी तक नहीं मिल सका
विज्ञापन

- प्रधानों ने कहा कि गांवों में समस्याएं दूर करने के लिए बजट काफी कम, किस्त जल्द जारी की जाए
फोटो 7
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गांवों में बजट का इंतजार कर रहे प्रधानों को झटका लगा है। क्योंकि राज्य वित्त आयोग के बजट की करीब तीन करोड़ रुपये की किस्त जारी कर दी गई। लेकिन वह किस्त बहुत कम है, जिसको 244 गांवों में बांटने पर पंचायत के खर्च भी मुश्किल से पूरे होंगे। अब प्रधानों को केंद्रीय वित्त आयोग के बजट की किस्त का इंतजार है जो डेढ़ महीने देरी के बावजूद नहीं मिली है।
गांवों के लिए मार्च महीने में बजट दिया गया था। जिसमें से अधिकतर बजट सहायक, प्रधान, शौचालय के केयरटेकर, स्कूल के बिजली बिल, ग्राम पंचायत के बिजली बिल में खर्च हो गया। इस तरह गांव में विकास कार्यों के लिए नाममात्र का बजट बचा था। उसके बाद से प्रधान बजट का इंतजार कर रहे थे। जिससे बजट मिलने पर गांवों में समस्याओं का निस्तारण कराया जा सके। प्रधानों को केंद्रीय व राज्य वित्त आयोग दोनों के बजट की किस्त का इंतजार था, जिसको डेढ़ महीने पहले मिलना चाहिए था।
विज्ञापन

अब राज्य वित्त आयोग की किस्त जारी की गई है, जो 244 ग्राम पंचायतों के लिए केवल करीब तीन करोड़ रुपये है। ऐसे में एक ग्राम पंचायत के हिस्से में डेढ़ लाख रुपये भी नहीं आते हैं। इस तरह खुद अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस धन से पंचायतों के खर्च पूरे किए जाएंगे या विकास कार्य कराया जाएगा। इस तरह बजट की किस्त को लेकर प्रधान काफी परेशान है।
केंद्रीय वित्त आयोग के बजट से आस
प्रधानों को अब केंद्रीय वित्त आयोग के बजट की किस्त से कुछ आस है। क्योंकि यह माना जा रहा है कि वह किस्त राज्य वित्त वाली किस्त से ज्यादा होगी और उससे खर्च पूरे करने के बाद कुछ पैसा विकास कार्य के लिए बचाया जा सकता है। लेकिन वह किस्त कब तक मिलेगा, इस बारे में अभी किसी को नहीं पता है।
इस बार बजट बहुत कम मिल रहा है। जिससे पंचायत सहायक, प्रधान, शौचालय के केयरटेकर, स्कूल का बिजली बिल, ग्राम पंचायत का बिजली बिल ही दिया जाता है। कोई कार्य कराने के लिए बजट नहीं बचता है। बजट को बढ़ाया जाए और उसे जल्द जारी किया जाए। आशीष शर्मा, प्रधान खेड़की
बजट के बिना परेशानी हो रही है। जिससे गांवों में विकास कार्य नहीं होने से समस्याएं रहती है। सरकार को बजट बढ़ाकर व जल्द जारी करना चाहिए। जिससे गांवों में कार्य कराए जा सके और सभी समस्याओं का समाधान हो सके। प्रीति धनकड़, प्रधान फैजपुर निनाना
विज्ञापन

गांवों के लिए राज्य वित्त आयोग के बजट की किस्त जारी की गई है। यह करीब तीन करोड़ के आसपास बताई गई है। क्योंकि इसका अभी ब्यौरा मेरे पास नहीं है और यह किस्त सीधे ग्राम पंचायत के खाते में भेजी गई है। बजट धीरे-धीरे मिल रहा है और उससे कार्य कराए जा रहे है। अमित त्यागी, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें