फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

137 सड़कों का बजट मिला, 68 पर काम ही नहीं हुआ

विज्ञापन
फतेहपुर पुट्ठी निवासी राजेंद्र - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
137 सड़कों का बजट मिला, 68 पर काम ही नहीं हुआ
विज्ञापन

बागपत। जिले में 137 जर्जर सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए शासन से 1.75 करोड़ रुपये का बजट जरूर मिला, लेकिन एक माह बीतने के बावजूद भी 68 सड़कों पर काम शुरू नहीं कराया गया है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले की अधिकांश सड़कों में गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही जर्जर सड़कों पर हादसे भी बढ़ रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने जिले की 137 सड़कें गड्ढामुक्त व मरम्मत के लिए चिह्नित की। जिसके लिए शासन को 2.11 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव बनाकर भेजा। जिसमें करीब एक माह पहले शासन ने 137 सड़कों की मरम्मत के लिए 1.75 करोड़ रुपये जारी किए। लेकिन एक महीना बीतने के बाद जिले की 68 सड़कों के अभी गड्ढे नहीं भरे गए। जिस कारण जर्जर सड़कों से जुड़े 150 से अधिक गांवों में रहने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इन मार्गों पर शुरू नहीं हुआ काम
शासन से बजट जारी होने के बाद भी अग्रवाल मंडी में पीपल के पेड़ से रेलवे स्टेशन मार्ग, टटीरी-सूरजपुर महनवा मार्ग, सूरजपुर महनवा-चौहल्दा मार्ग, गढ़ी कलंजरी स्कूल से गाजियाबाद बॉर्डर तक, सिंगौली तगा से अशरफाबाद थल तक, सिंगौली तगा से रटौल मार्ग, रटौल से लहचौड़ा मार्ग, गौना से लहचौड़ा, भगौट से गढ़ी कलंजरी तक, बंथला ढिकौली से फुलेरा तक, खेकड़ा-नानू मार्ग, बंदपुर से सुन्हैड़ा मार्ग, लोनी रटौल मार्ग से डगरपुर तक, बंथला ढिकौली मार्ग से डगरपुर नहर की पटरी, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से साकरौद मार्ग, नंगलाबढ़ी से गोठरा, रटौल-लोनी मार्ग से निरोजपुर एम्मा, बंथला-ढिकौली मार्ग से मुबारिकपुर मार्ग, रटौल-लोनी मार्ग से अहमदनगर, फिरोजपुर से गाजियाबाद बॉर्डर, पाबला से बसी, काठा-खेकड़ा मार्ग से बंदपुर हरचंदपुर मार्ग, मीतली के इंटर कॉलेज से जयवीर के घेर तक, टटीरी से बली तक, बली-निबाली मार्ग, गाधी से बिचपड़ी, नौरोजपुर चौपाल से गाधी मार्ग, बली से पुट्ठी ब्राह्मण, चौहल्दा से मीतली, ढोडरा से बुडेढ़ा इंटर कॉलेज तक, टटीरी से जवाहरपुर मेवला, बली से नाले तक, खट्टा प्रहलादपुर से मेवला तक, बागपत-मुरादनगर मार्ग से ढिकौली तक, बुढ़सैनी से नवादा मार्ग, मेरठ-बागपत मार्ग से पिलाना तक, चकबंदी देवता से डौलचा मार्ग, मुकारी से घटौली होते हुए डौलचा तक, चकबंदी देवता से नवनिर्माण, दौझा-पुट्ठी मार्ग से नंगला मार्ग, सहड़भर से सिंघावली अहीर तक, हरियाखेड़ा से मंदिर मार्ग तक, मुकारी से हिंडन पुल तक, पावर हाऊस दत्तनगर से घटौली तक, ढिकौली से पांची स्टैंड से सिखैड़ा वाली सड़क तक, शाहजहांपुर से चंदायन मार्ग, भड़ल से धनौरा मार्ग, बडौत-बिनौली मार्ग से सिरसली मार्ग, सिरसली से रंछाड़, गलहेता से मुकीमपुरा, जिवाना प्याऊ से बिजवाड़ा संपर्क मार्ग, बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग से बड़ावद मार्ग, हिलवाड़ी लिंक मार्ग समेत 68 मार्ग ऐसे है, जहां अभी तक मरम्मत व गड्ढे भरने का काम शुरू नही हुआ।
जल्द कराई जाए मरम्मत
सड़कों के खस्ताहाल होने के कारण कई बार दूसरे गांव में जाने में परेशानी होती है तो मेरठ-बड़ौत मार्ग समेत अन्य सड़कों की हालत भी खराब है। लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द मार्ग का निर्माण कराया जाए। राजेंद्र फतेहपुर पुट्ठी
गड्ढों में चलने से लगने लगा डर
सड़क में गड्ढे अधिक होने के कारण हादसे बढ़ रहे है। जरूरी कार्य के लिए ही ग्रामीण इलाकों में जाते है। सड़क में गड्ढे देखकर अब तो हादसा होने का डर सताता रहता है। संजय निवासी बड़ौत
लोगों की समस्या को समझे अधिकारी
जर्जर सड़कों पर मरम्मत कराने के लिए शासन से बजट जारी हो चुका है। जिसमें अभी कई गांवों में अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। अधिकारी लोगों की समस्या समझे और जल्दी काम पूरा कराए। कमल निवासी सरफाबाद
जर्जर मार्ग पर जब भी काम के लिए घर से निकलते है, तभी रास्ते में जर्जर सड़क पर हादसों में क्षतिग्रस्त वाहन खड़े नजर आते है। जर्जर मार्ग पर वाहन चालकों की परेशानी का जल्द समाधान कराया जाए। ओमप्रकाश, सिंगौली
विज्ञापन

शासन से बजट जारी होने के बाद सबसे पहले बड़ी सड़कों व ज्यादा चलने वाली सड़कों को गड्ढामुक्त कराया गया। जिसमें 61 सड़कों को गड्ढामुक्त करा दिया गया है, जबकि अन्य पर काम चल रहा है। जल्द ही सभी मार्गो पर काम शुरू कराकर 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। - अतुल कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी

जर्जर हालत में बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग- फोटो : BAGHPAT

जर्जर हालत में सिंगोली-सरफाबाद मार्ग- फोटो : BAGHPAT

सरफाबाद निवासी कमल- फोटो : BAGHPAT

सिंगोली निवासी ओमप्रकाश- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें