फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की पिटाई करने पर साले ने जीजा की धुनाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव सांकरौद में बहन की पिटाई करने पर साले ने जीजा की धुनाई कर डाली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

बागपत कोतवाली क्षेत्र के गांव डौला निवासी एक युवती का निकाह खेकड़ा कोतवाली के गांव सांकरौद निवासी युवक से हुआ था। उनमें मंगलवार सुबह घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पति ने पत्नि से मारपीट कर दी। पीड़ित ने मायके में फोन करके अपने भाई को जानकारी दी। इस पर पीड़िता का भाई दिलशाद सांकरौद गांव पहुंच गया। बताया कि यहां दोनों में कहासुनी व मारपीट हो गई। जीजा ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस पर साले ने जीजा की धुनाई कर डाली। पुलिस ने मामले की जानकारी पाकर जीता साजिद व साले दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि जीजा-साले दोनों मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने मंगलवार को दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें