फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आज से चलाया जाएगा संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉर्म 6 भरकर वोटर लिस्ट में नाम शामिल करा सकते हैं नए मतदाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शनिवार से निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंर्तगत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक एवं युवतियां फार्म छह भरकर अपना नाम निर्वाचन नामावली में शामिल करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव व अपर जिला अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया की भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश 26 नवंबर को विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसमें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके व्यक्ति फार्म-6 भरकर अपना नाम निर्वाचन नामावली में शामिल करा सकते हैं। अभियान अंतर्गत मृत मतदाताओं का नाम कटवाने या नामावली से डुप्लीकेट नाम हटवाने के लिए फार्म सात भरकर जमा कर सकते हैं। निर्वाचक नामावली में मतदाता का नाम, पिता/पति/ माता का नाम, लिंग, आयु, मकान नंबर की त्रुटि में संशोधन कराने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। 26 नवंबर को बीएलओ व सुपरवाइजर अपने-अपने बूथों पर मतदाताओं से फार्म लेकर जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें