फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूंडपुर में बनेगा पुल, निर्माण के लिए किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। ग्राम झुंडपुर में हिंडन नदी के पार खेतों पर जाने के लिए विधायक सहेंद्र सिंह रमाला और लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता वरुण बालियान ने शुक्रवार को नदी का भौतिक निरीक्षण किया। अवर अभियंता शीघ्र ही निरीक्षण आख्या अधिकारियों को सौंप देंगे । अवर अभियंता ने बताया कि उन्हें नदी पर अस्थाई पुल का निर्माण कराने के लिए निरीक्षण करने के निर्देश मिले हैं। शनिवार को विधायक सहेंद्र सिंह रमाला व अवर अभियंता वरुण बालियान ने गांव में हिंडन नदी का भौतिक निरीक्षण किया। विधायक सहेंद्र सिंह ने पहले ही दस पाइप भिजवा रखे हैं। दाहा से टिकरी, दोघट से टीकरी सहित 25 मार्ग, बिनौली छपरौली व बड़ौत ब्लॉक में क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इन मार्गों की मरम्मत कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही इन मार्गों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें