-कस्बे के आर्य समाज मंदिर में हुई योग कक्षा
फोटो-दो
संवाद न्यूूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज मंदिर में मंगलवार को योग कक्षा हुई, वहां लोगों को योगाभ्यास कराया गया। साथ ही योग की जानकारी दी।
योग कक्षा में डॉ. प्रदीप कुमार, राकेश आर्य व प्रमोद आर्य ने योग कक्षा में विभिन्न प्रकार के प्राणायाम, आसनों का अभ्यास कराया। योग शिक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राणायाम को आमतौर पर सांस नियंत्रण की प्रक्रिया को समझा जाता है। प्राणायाम से सांस की दिक्कत दूर होती है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। प्राणायाम का अभ्यास करने से मन शांत होता है। अनुलोम विलोम, कपालभाती, भस्त्रिका, भ्रामरी, उद्यगीत, उज्जआई, शीतली, सीत्कारी आदि का अभ्यास करना चाहिए। इस दौरान आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य, मनोज कुमार सभासद, मनीष एडवोकेट, मनीष सिंघल, रामफल आर्य, प्रमोद आर्य, शकुंतला आर्य आदि मौजूद रहे।