फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ, मां का दूध शिशु का संपूर्ण आहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीएचसी बागपत पर शनिवार को अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने एक से सात अगस्त तक चलने वाले स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु का संपूर्ण आहार होता है और जन्म के एक घंटे के अंदर शिशु को स्तनपान करना अनिवार्य होता है। शिशु को बीमारियों से बचाव के लिए जन्म से छह माह तक स्तनपान कराना चाहिए। मां के दूध से शिशु का कई खतरनाक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। जन्म से छह माह तक शिशु को मां के दूध के अलावा कुछ नहीं देना चाहिए। सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत ने अस्पताल में भर्ती महिलाओं को शिशु को छह माह तक स्तनपान कराने के लिए जागरुक किया। कहा कि महिला नवजात शिशु जन्म से लेकर छह माह तक स्तनपान एवं संपूर्ण टीकाकरण कराकर बीमारी से बचाव कर सकती हैं। स्टॉफ नर्स शशि सिंघल, उषा गौतम, रीना बहोत, मनोज गोपी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें