फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद को सफल बनाने को लेकर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बंद को सफल बनाने को लेकर किया मंथन
विज्ञापन

बड़ौत। किसान यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को कोताना रोड पर संपन्न हुई। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 31 जुलाई को भारत बंद को सफल बनाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता थांबेदार ब्रजपाल चौधरी व संचालन बलजोर सिंह आर्य ने किया। थांबेदार ब्रजपाल चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी नीति के तहत काम कर किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। बलजोर सिंह आर्य ने कहा कि सरकार के आश्वासन पर किसानों ने दिल्ली में चल रहे धरने को समाप्त कर दिया था। लेकिन अब सरकार ने एमएसपी को कानून गारंटी देने से इंकार कर दिया। इसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का निर्णय लिया गया है, इसको सफल बनाने के लिए किसान अपनी पूरी ताकत लगा देगा। बैठक में विक्रम सिंह आर्य, सुरेन्द्र सरोहा, धीर सिंह, डा कृपाल सिंह, विपिन, धर्मपाल, सूबे सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें