फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मचारियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

विज्ञापन
करतब दिखाता ब्रहमचारी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय का 69वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। व्यायाम शिक्षक ऋषिराज शास्त्री के निर्देशन में पुनीत शर्मा, प्रकाश, अमन कुमार, शुभ पुनिया, योगेश शर्मा, अभिषेक, शुभम, मंथन, अंशुल शर्मा आदि ब्रह्मचारियों ने सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, संगीत पर पीटी, लेजियम, डंबल, लाठी चलाना, शिवम शास्त्री ने रस्सी पर यौगिक क्रिया, मनोज शास्त्री ने गले व आंख से सरिया मोड़कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य अमरेश शास्त्री, सतेंद्र मोघा ने संयुक्त रूप से किया। ब्रजपाल सिंह शास्त्री, प्रधान दीपक शर्मा, बाबूराम, घनश्याम शास्त्री, ललित शास्त्री, श्रवणदास स्वामी, नरेंद्र पाल, सागर तोमर, अंकित, निशांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें