फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मचारियों ने किया यौगिक क्रियाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय के 43वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर ब्रह्मचारियों ने यौगिक क्रियाओं का प्रदर्शन किया। व्यायाम शिक्षक विजय कुमार के निर्देशन में गुरुकुल के ब्रह्मचारी हिमांशु आर्य, मंदीप, अभिषेक शर्मा,अजय शर्मा, अनिकेश, दिलावर, पुनीत कुमार, अर्पित, चिराग, वेदांत, आकाश, शिवम, अर्जुन, प्रियांशु, मयंक, यश गुप्ता ने सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, ताड़ासन, सर्पासन, शीर्षासन, मयूरासन, दीपक आसान, चक्रासन, पदमासन आदि यौगिक क्रियाओं की प्रस्तुति से सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इस अवसर पर ब्रह्मचारियों ने देशभक्ति गीत, नाटक, कविताएं भी प्रस्तुत की। संचालन आचार्य अंकुर भारद्वाज, सौदान शास्त्री, अजब सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मास्टर संजीव मुलसम, फकीर चंद त्यागी, अनुज चौहान, धनवीर दत्त, धीरज रुद्रपुर, धनपाल प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें