बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते कालेज पदाधिकारी
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कोच डॉ. तरुण चौहान ने बताया कि एनएस डिग्री कॉलेज मेरठ में पांच से छह दिसंबर तक दो दिवसीय विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें कॉलेज की उमा व रोहित कुमार ने गोल्ड मेडल, नवदीप, दुष्यंत और दीपक कुमार ने सिल्वर पदक और अन्नु रानी, मानवेंद्र और हरीश ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
बृहस्पतिवार को कालेज पहुंचने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्राचार्या डॉ. इंद्रा चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। मौके पर कॉलेज प्रबंध समिति के प्रबंधक राजेंद्र चौहान, अध्यक्ष श्रीनिवास चौहान, कोषाध्यक्ष प्रह्लाद चौहान, यशपाल चौहान, राजकुमार, डॉ. राजलक्ष्मी, उप प्राचार्य डॉ. गौरव चौहान, डॉ. अरविंद वर्मा मौजूद रहे।