फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाजपा और रालोद दोनों को बड़ौत में भीतरघात का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा व रालोद के लिए बड़ौत नगर पालिका को प्रत्याशी घोषित करने से लेकर चुनाव परिणाम तक सबसे अहम माना जा रहा है। लेकिन यहां दोनों ही पार्टियों को भीतरघात का डर सता रहा है। क्योंकि प्रत्याशी घोषित होने के बाद अन्य दावेदार अंदरूनी विरोध कर सकते हैं और इसलिए ही प्रत्याशी उनको मनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के लिए बड़ौत सीट से टिकट के लिए नौ दावेदारों का नाम पैनल में भेजा गया था। जिससे वहां टिकट को लेकर सबसे ज्यादा खींचतान चल रही थी और यही कारण था कि नामांकन का समय खत्म होने से केवल बीस मिनट पहले भाजपा ने सुधीर मान को प्रत्याशी घोषित किया। इस तरह प्रत्याशी घोषित होने के बाद कुछ दावेदार नाराज दिख रहे हैं और वह अंदरूनी विरोध कर सकते हैं। वह चुनाव में भाजपा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
इस तरह ही रालोद के सबसे ज्यादा दावेदार बड़ौत सीट पर सामने आए थे और वहां से करीब 15 दावेदार थे। रालोद में भी वहां टिकट को लेकर खींचतान हुई थी और नामांकन खत्म होने के एक दिन पहले ही अश्विनी तोमर की पत्नी बबीता तोमर को प्रत्याशी बनाया गया था। वहां टिकट के लिए दावेदारी जताने वाले कई नेता भी नाराज होने के कारण अंदरूनी विरोध करते हुए नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें