बागपत। नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने निर्वाचन एप जारी किया था। साथ ही बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीचेयर की व्यवस्था कराई गई। इसके अलावा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया।
नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से निर्वाचन एप लांच किया गया। इस एप पर मतदाता को उसके बूथ के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं को परेशानी न हो, इसके लिए व्हीचेयर की व्यवस्था कराई गई। जिलाधिकारी राजकमल यादव और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। जिलाधिकारी ने मतदाताओं को शहर की सरकार बनाने में अपना योगदान करने के लिए निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया।