फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल भोले की बम-बम, बढ़ाते रहो कदम

विज्ञापन
कावड़ियों की कुशलता जानते एसपी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बोल भोले की बम-बम, बढ़ाते रहो कदम
विज्ञापन

बड़ौत। हरिद्वार और नीलकंठ से गंगा जल लेकर लौटने वाले शिव भक्त अनवरत भगवान शिव की हर-हर, बम-बम के जयकारे लगाते हुए गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों से पूरा कांवड़ यात्रा मार्ग केसरिया रंग से रंग गया है। शिव भक्तों से हाईवे और शहर भगवान आशुतोष की भक्ति में डूबा है। वहीं, प्रशासन ने भी व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में पहले चरण में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा के कांवड़िये यहां से होकर गुजरे। आगामी दो दिन में हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले स्थानीय भोलों की तादाद काफी बढ़ने की उम्मीद है। कांवड़िये हर-हर महादेव, बोल बम-बम के जयघोष के साथ नाचते-गाते शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। अब पुरा महादेव पर जलाभिषेक करने वाले कांवड़िए भी आने लगे हैं। भोले की भक्ति और बजते धार्मिक गीत, भजनों से पूरा हाईवे और शहर शिवमय हो गया है। शहर और हाईवे के अलावा हर संपर्क मार्ग पर कांवड़िये ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें