फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सूजरा हाल्ट के पास लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शामली जिले के एलम कस्बे के लापता युवक का शव सूजरा गांव के रेलवे हाल्ट के पास पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एलम गांव निवासी विकास (21) की शादी खेकड़ा की युवती से हुई थी। 22 मार्च को विकास पत्नी को खेकड़ा से वापस एलम जा रहा था। विकास पत्नी के साथ ट्रेन के महिला कोच में चढ़ गया और सूजरा निकलने के बाद दूसरे कोच में बैठने के लिए नीचे उतर गया, लेकिन वह ट्रेन में नहीं चढ़ा। विकास की पत्नी एलम पहुंच गई, लेकिन विकास नहीं पहुंचा। विकास के लापता होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।
विकास का शव मंगलवार की सुबह सूजरा रेलवे हाल्ट के पास पड़ा मिला। वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता प्रेमपाल ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि ट्रेन से गिरने से मौत होने की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें