फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखो स्पर्धा में ब्लू हाउस की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
खोखो स्पर्धा में ब्लू हाउस की टीम बनीं विजेता
विज्ञापन

बिनौली। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। खोखो स्पर्धा में ब्लू हाउस की टीम अव्वल रहीं। दो सौ मीटर दौड़ में बीए प्रथम की प्रीति प्रथम, अन्नू द्वितीय और बीएससी प्रथम वर्ष की बुलबुल तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में बीए प्रथम की निशा प्रथम, श्वेता द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की साक्षी तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में बीए तृतीय वर्ष की हिना प्रथम, हुमैरा द्वितीय और तनु तृतीय रही। खोखो स्पर्धा के फाइनल में रेड हाउस की टीम को ब्लू हाउस ने हराया। प्रतिभागियों को भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर, श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक महंत डॉ. साधुराम स्वामी ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, निदेशक रवि पंवार, कालूराम धामा, प्रबंध निदेशक डॉ. शबाना, प्राचार्य डॉ.राजीव गुप्ता, मुकेश कुमार वर्मा, शाबरा, संजीव कुमार, सचिन कुमार, प्रवेश, सागर तोमर और वर्षा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें