फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लू हाउस का रहा दबदबा

विज्ञापन
डीपीएस जूनियर स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। डीपीएस जूनियर पब्लिक स्कूल में चल रही चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक और बालिका वर्ग में प्रतियोगिता हुई। दौड़ में ब्लू हाउस का दबदबा रहा।
विज्ञापन

स्कूल में कराई गई सैक रेस में उजेफा, अवनी, विभाग, नैना, वेदांश, अभिमन्यु सुहानी, अंश, श्रेया, गुरमीत, सना, सुभान ने स्वर्ण पदक जीता। बनाना रेस में देवांश, युविका, पृथ्वी, सुमायरा, हार्दिक, आराध्या, गौरी, अनमोल युविका, इशिका, देवांश, काव्या प्रथम स्थान पर रही।
दूसरे दिन ब्लू हाउस 27 स्वर्ण पदक, 25 रजत पदक और 17 कांस्य पदक जीतकर पहले स्थान पर और रेड हाउस दूसरे स्थान पर रहा। स्कूल के प्रबंधक नितिन मानव और प्रधानाचार्या नूपुर शर्मा ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मौके पर रुचि, अल्पना, अनामिका, शिवानी, पारूल, ईशा, कविता, रितिका, मनीषा, महिमा, स्वाति, कोमल, आंचल, सृष्टि व शैली मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें