फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ब्लड सेपरेशन यूनिट जल्द शुरू होगी, प्लेटलेट्स व प्लाज्मा भी मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लड बैंक को -40 और -80 डिग्री के दो डीप फ्रीज मिले
विज्ञापन

-प्लाज्मा और प्लेटलेट्स के लिए मेरठ व सोनीपत नहीं जाना पड़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जल्द ही ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू होगी। शासन ने विभाग को यूनिट शुरू करने के लिए -40 और -80 डिग्री के डीप फ्रीज उपलब्ध करा दिए है। यूनिट शुरू होने के बाद मरीजों को जिले पर ही प्लाज्मा और प्लेटलेट्स की सुविधा मिलेगी।
जिले में ब्लड सेपरेशन यूनिट नहीं होने के कारण डेंगू या अन्य बीमारियों में प्लाज्मा और प्लेटलेट्स यहां नहीं मिलती थी। इसलिए मरीज और उनके तीमारदारों को प्लेटलेट्स के लिए मेरठ, सोनीपत समेत अन्य जगहों पर दौड़ लगानी पड़ती थी। मगर अब जल्द ही जिले में ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू होने वाली है। यूनिट शुरू होने से रक्त से रेड सेल, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स को अलग किया जाएगा। यूनिट शुरू होने से रक्त की संरक्षण क्षमता भी बढ़ जाएगी, जिससे रक्त खराब होने का डर नहीं होगा। शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग को यूनिट शुरू करने के लिए मशीनें पहले उपलब्ध करा दी गई थी। जबकि डीप फ्रीज अब उपलब्ध करा दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से यूनिट शुरू करने के लिए डीप फ्रीज मिल गए है। यूनिट शुरु करने के लिए भवन और बिजली की पहले ही व्यवस्था करा ली गई थी। अब जल्द ही यूनिट को शुरु किया जाएगा। - ऐश्वर्या, जिला रक्तकोष प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें