फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बच्चे की मौत पर चार घंटे तक लगाया जाम

विज्ञापन
बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर डीसीएम को खड़ा कर जाम लगाते परिजन व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बड़ौत। रविवार को बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सड़क पार करते समय हुई बिजरौल में बच्चे की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क को चार घंटे तक जाम रखा। लोगों ने तहसीलदार के परिवार की आर्थिक मदद और आरोपी चालक पर कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोला। इस दौरान वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

ग्राम बिजरौल में कैंटर चालक ने कक्षा दो के छात्र अंकुर (9) पुत्र कपिल को कुचल दिया था। अंकुर की मौत से आक्रोशित लोगों ने बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग को जाम कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों की काफी देर तक नोकझोंक हुई। जब लोग नहीं माने तो तहसीलदार अमरचंद वर्मा पहुंचे और उन्हें कैंटर चालक को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने तथा मृतक बच्चे के परिवार की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग माने और लगभग चार घंटे बाद जाम खोला गया। बाद में पुलिस ने कैंटर चालक को बड़ौत में चेकिंग के दौरान पकड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें