राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित
बालैनी। बीआरसी पिलाना पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें पिलाना ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज यादव और जिला मंत्री सुभाष शर्मा की मौजूदगी में सर्वसम्मति से योगेंद्र कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, अब्दुल वहाब को ब्लॉक मंत्री, सुनील कुमार ढाका को संरक्षक, अमित वर्मा को कोषाध्यक्ष, नीटू सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इनमें अलावा महिला प्रकोष्ठ में स्नेहा को महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री नीटू सिंह जी को मनोनीत किया गया। ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन के दौरान पर्यवेक्षक मनोज कुमार जिला उपाध्यक्ष एवं तपेश्वर शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौजूद रहे। यतेंन्द प्रताप, ताहिर अली, ललित कुमार, सुरेन्द्र पाल, कृपाल सिंह, विकास गुप्ता, सुधीर कुमार, राजेश शर्मा, सुषमा रानी, उमा, कुलदीप शर्मा, भावना, हंसराज, कंवर पाल शामिल रहे।