अमीनगर सराय। योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने कस्बे में बुलडोजर यात्रा निकालकर खुशी जाहिर की। नागरिकों ने कस्बे में जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कस्बे के महेेश शर्मा लड्डू वितरण कर जुलूस का शुभारंभ किया गया। बुलडोजर यात्रा कस्बे के फव्वारा चौक से नगर पंचायत कार्यालय तक निकाली गई। धीरज शर्मा, अरुण मंगल, राहुल शर्मा, अनिल, मंगल, मंगलसेन शर्मा, महेश शर्मा, रोहित सभासद, विक्की, सोनू विश्वकर्मा, सौरभ कंसल, मनोज मित्तल, वरुण पाराशर, बबली प्रजापति, सोमदत्त, लीलू पंडित, पुष्कर शर्मा, राकेश, नीटू मित्तल शामिल रहे।