फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाजपा कार्यकताओं ने देखा मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 2,2ए
विज्ञापन

-कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसंपर्क कर पार्टी के पत्रक बांटे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/रमाला। जिले में 12 मंडलों और बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरा बूथ, सबसे मजबूत के शुभारंभ का कार्यक्रम देखा। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसंपर्क कर पार्टी के पत्रक बांटे।
विज्ञापन

बासौली गांव में सांसद डॉ़ सत्यपाल सिंह ने ग्रामीण और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम देखा। सांसद डॉ़ सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के हित के लिए कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार कम हो रहा है और देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। इस मौके पर अलका तोमर, पूर्व प्रधान कुलदीप, जितेंद्र, धर्मेंद्र प्रधान, अरविंद कुमार, संजीव, विनित मौजूद रहे। जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सूरजपाल ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने 962 बूथों पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर राष्ट्रवाद के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें