खेकड़ा में महिलाओं को तिरंगे झंड़े वितरित करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेकड़ा में घर घर पहुंचकर लोगों को तिरंगे झंडे वितरित कर घरों की छत पर स्थापित करने की अपील की। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता तिरंगे झंडे लेकर खेकड़ा के बाजार में गांधी प्याऊ स्थल पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाकर घर-घर भ्रमण किया और झंडे वितरित किए। मौके पर चेतन चंदेला, पुष्पेंद्र कुमार, दीपक शर्मा, संदीप प्रजापति, हर्ष भारद्वाज, आकाश कुमार, तन्नू आदि मौजूद रहे।