फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
विज्ञापन

बड़ौत। भाजपा कार्यकर्ता सहंसरपाल बूढ़पुर ने तहसील के सामने स्थित रेस्टोरेंट में बुधवार को प्रेसवार्ता की।
सहंसरपाल ने कहा कि वार्ड नौ में सदस्य पद के एक उम्मीदवार का एक व्यक्ति समर्थन कर रहा है। वह चुनाव में खुले रूप से धन-बल का प्रयोग कर रहा है। उसने गांव के तालाब की जमीन कब्जा रखी है। कई लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रखे हैं। गौतमबुद्धनगर जनपद में भी करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। सहंसरपाल ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस-प्रशासन ने आरोपी को चुनाव प्रचार करने से नहीं रोका, तो बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे तहसील परिसर में आमरण अनशन करेंगे। सीओ आलोक सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें