फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजपा कराएगी यंग इंडिया रन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा यंग इंडिया रन प्रतियोगिता कराएगी। जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ युगल ने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाएगी। मौके पर यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। जिसमें पांच किमी की दौड़ कराई जाएगी।
विज्ञापन

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता सुबह आठ बजे स्यादवाद इंस्टीट्यूट से गेटवे इंटरनेशनल स्कूल तक कराई जाएगी। जिसमें प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 51 सौ रुपये व तीसरे स्थान पर 21 रुपये इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए युवा ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते है। मौके पर जिला महामंत्री शेर सिंह गुर्जर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें