संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। झुंडपुर गांव पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह ने कहा कि भाजपा जिन्ना व गन्ना के बजाय विकास के सहारे विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
भाजपा के पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह ने पूर्व प्रधान संजीव देशवाल के आवास पर अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया जा रहा है। सरकार ने कृषि कानून किसानों के हित में बनाए थे, लेकिन किसान इस पर नहीं माने तो प्रधानमंत्री ने उनकी वापसी की घोषणा कर दी। कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान नेता ही नहीं, राष्ट्र हित में कदम उठाने वाले सच्चे राष्ट्र भक्त नेता थे। इस मौके पर संजीव देशवाल, सुनील, मुकेश आदि मौजूद रहे।