फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने गन्ना मूल्य में 20 रुपये की बढ़ोतरी करने पर डीएम को मुख्यमंत्री के नाम आभार पत्र सौंपा।
पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य 20 रुपये बढ़ाकर किसान हित में कार्य किया है। सरकार की ओर से किसानों के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका किसान लाभ उठा रहे हैं। अब गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी करके अच्छा कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री का किसान मोर्चा के माध्यम से किसान आभार प्रकट कर रहे हैं। साथ ही डीएम को आभार पत्र सौंपा गया। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव तोमर, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष योगेश गुर्जर, देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, भवी सिंह, कपिल कुमार, मीडिया प्रभारी मोहित कुमार मौजूद रहे।