ृल्लि रोड पर स्थित हार्ट कॉर्नर फैमिली रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन करते पंचायती राज कैबिने
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है, आज हर कोई खुशहाल है। पिछली सरकारों में आमजन के हकों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। अब देश व प्रदेश में अमन व चैन का राज है।
केबिनेट मंत्री रविवार को दिल्ली रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने व आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संचालक देववर्त आर्य, भाजपा नेता सत्यव्रत आर्य ने कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी व राज्यमंत्री केपी मलिक को पौधा देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, हिमांशु मित्तल, सत्येंद्र पंवार, विकास, राजीव राणा, राकेश जैन, अनिल तोमर, बिजेंद्र शर्मा, डॉ. नीरज कौशिक, नितिन चौधरी, आन्नद चौधरी, अंकित लपराना, पवन शर्मा आदि शामिल रहे।