फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जाति और धर्म के आधार पर देश का बंटवारा कर रही : जयंत

विज्ञापन
बागपत में आयोजित धन्यवाद सभा में मंचासीन चौधरी जयंत व विधायक डॉ.अजय कुमार व रालोद नेता
विज्ञापन
-रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने बागपत से समरसता अभियान को शुरू किया
विज्ञापन

-देश के पीएम और उत्तर प्रदेश के सीएम धर्म पर भाषण देकर राजनीति कर रहे
-चुनाव आने पर होती है बांटने की राजनीति, इसे खत्म करके होगी देश की तरक्की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/रटौल। रालोद अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा देश का जाति और धर्म के आधार पर बंटवारा कर रही है। यह ज्यादातर तभी शुरू होता है, जब चुनाव होते है। इसलिए सभी को सतर्क रहना है और जाति व धर्म के आधार पर बांटने वालों को सबक सिखाना है। वह शुक्रवार को समरसता अभियान की शुरुआत करने बागपत पहुंचे थे।
विज्ञापन

चौधरी जयंत सिंह ने समरसता अभियान की बागपत से शुरुआत की और वह पांची, चमरावल, ललियाना, गौना सहवानपुर, सिंगोली तगा, भैडापुर, विनयपुर, भागौट में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जाति व धर्म के नाम बांटकर लोगों को लड़ाया जा रहा है, वह किसी भी तरह से देश के लिए ठीक नहीं है। लोगों को जात-पात से दूर और एक दूसरे में भाईचारा कायम रखना है, इसके लिए ही अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा का वादा करने वाली सरकार में सबसे ज्यादा महिला परेशान है। विकास के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने वाले वादे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। देश के पीएम और उत्तर प्रदेश के सीएम धर्म पर भाषण देकर राजनीति कर रहे हैं। जबकि विज्ञान और संविधान की जय कहने पर ज्यादा वोट मिल जाता है। ऐसी राजनीति कामयाब नहीं होने देनी है और विकास की राह को चुनना है। कार्यक्रम में छपरौली विधायक प्रो. अजय कुमार, विधायक मदन भैया, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अहमद हमीद, सचिव डाॅ. कुलदीप उज्जवल, कपिल चौधरी, संदीप प्रधान, रामबीर सिंह, इकबाल प्रधान, केशव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें