फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: केंद्रों पर अभ्यर्थियों की होगी बायोमेट्रिक और आंखों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस भर्ती परीक्षा में केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक और आंखों से जांच कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी के प्रवेशपत्र पर होलाग्राम चस्पा किया जाएगा। अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र न होने पर फोटो राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कराना होगा।
विज्ञापन

जिले में 17 और 18 फरवरी को 28 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, दो परीक्षा सहायक और एक स्टेटिक मजिस्टे्रट नियुक्त किए गए है। सभी केंद्रों पर एक इंस्पेक्टर सहित पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा से आधा घंटा पूर्व अभ्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा और अभ्यर्थी का फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक और आइरिश कराने के उपरांत प्रवेश पत्र पर होलोग्राम चस्पा कराया जाएगा। अभ्यर्थी की पहचान की पुष्टि न होने पर उसके आधार का प्रमाणीकरण किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जिनके प्रवेश पत्र पर किसी कारण से फोटो मुद्रित नहीं हो पाया है ऐसे अभ्यार्थियों को रिक्त स्थान पर फोटो चस्पा कराकर राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित करना होगा। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को एक अतिरिक्त फोटो की प्रति पर नाम व अनुक्रमांक अंकित कर अंतरीक्षक को सौंपेगे और अंतरीक्षक अभ्यार्थी से प्रपत्र-6 में निर्धारित अभिवचन प्राप्त करेंगे।
पुलिस परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्र व्यवस्थापक के अलावा वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायकों की नियुक्ति कर दी है। परीक्षा को लेकर सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। - धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें