फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से बाइकों को लौटाया

विज्ञापन
ईपीई के मवीकला टोल बूथ पर प्रंतिबंधित बाइको को रोकते टोल कर्मी - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से बाइकों को लौटाया
विज्ञापन

बागपत, खेेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के मवीकलां टोल बूथ पर टोल कर्मियों ने प्रतिबंधित वाहनों, बाइकों को रोककर लौटाया। दोबारा ईपीई पर आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर लौटा दिया। इससे प्रतिबंधित वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और ट्रैक्टर आदि प्रतिबंधित हैं। इसके बावजूद प्रतिबंधित वाहन एक्सप्रेस वे पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। ईपीई पर अधिकांश दुर्घटनाएं प्रतिबंधित वाहन, बाइकों के कारण होती हैं। एनएचएआई के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक्सप्रेस वे पर प्रतिबंधित वाहनों को रोकने के लिए अभियान चलवाया। कर्मचारियों ने टोल बूथों पर आने जाने वाली बाइकों को रुकवाकर बाइक सवारों को ईपीई पर ना आने की कड़ी हिदायत दी। दोबारा ईपीई पर आने पर कड़ी कार्रवाई कराने की चेतावनी देकर बाइक सवारों को लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के इस अभियान से प्रतिबंधित वाहन चालकों में दिन भर हड़कंप मचा रहा। टोल मैनेजर आदित्य कुमार ने बताया कि ईपीई पर प्रतिबंधित वाहनों के प्रवेश पर रोक लगने से दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। अधिकांश दुर्घटनाएं बाइकों से ही होती हैं। अब ईपीई पर प्रतिबंधित वाहनों को नहीं दौड़ने दिया जाएगा। कोई बाइक सवार ईपीई पर आएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें