खेकड़ा। मोहल्ला रामपुर की रहने वाली एक छात्रा से बाइक सवार दो युवक मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
मोहल्ला रामपुर के रहने वाले पालेराम की पुत्री अन्नू खेकड़ा के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार शाम वह बाजार गई थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवक उससे मोबाइल फोन छीन लिया और भागने लगे। उसने उनको पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन लुटेरों ने उसे धक्का दे दिया। घटना के बाद छात्रा ने परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उस तहरीर को फाड़कर दूसरी मोबाइल फोन खो जाने की तहरीर लिखवा ली। सीओ विजय चौधरी का कहना हैं कि पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। आरोपियों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।