फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक फिसलने से युवक हुआ घायल, गोली की आवाज सुनकर लोगों को आता देख हमलावर फरार
विज्ञापन

बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर खड़खडी गांव के पास हुई घटना
फोटो संख्या 2
बड़ौत। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बुधवार को बाइक सवार हमलावरों ने एक बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने तमंचे से युवक पर कई फायर किए। गनीमत रही कि युवक को गोली नहीं लगी। हालांकि गोली से बचने के चक्कर में बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया। उधर, लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

टीकरी निवासी दीपक बुधवार को अपनी बाइक से बड़ौत किसी काम से आ रहा था। वह बिजली फिटिंग का कार्य करता है। जब वह बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर खड़खड़ी गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक बाइक पर सवार दो लोगों ने दीपक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। दीपक पर एक के बाद एक दो फायर किए गए। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। इस दौरान दीपक बाइक से गिरकर चोटिल भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें