फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 22 Apr 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत होने से नया गांव उर्फ हमीदाबाद में मातम पसर गया।
विज्ञापन

नया गांव उर्फ हमीदाबाद गांव का रहने वाला असलम (23) शुक्रवार को अग्रवाल मंडी टटीरी में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह अग्रवाल मंडी टटीरी से बाहर निकला तो एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
उधर हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस असलम को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई आसिफ ने बताया कि असलम की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी, जो मजदूरी करता था। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें