बाइक पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल
खेकड़ा। खेकड़ा शहर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी राशिद सोमवार सुबह करीब नौ बजे बाइक पर पाठशाला बस स्टैंड पर जा रहा था। पाठशाला मार्ग पर बिजलीघर के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया। राशिद को गंभीर हालत में दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।