फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण को रोकने में मदद करेंगे बाइक मैकेनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। थाना बिनौली में बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बाइक मैकेनिकों व स्पेयर पार्ट्स संचालकों की मीटिंग ली। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए सहयोग करने की अपील की। कहा कि सरकार के सख्त निर्देश है कि ध्वनि प्रदूषण करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। जो बाइक चालक अपना ओरिजनल साइलेंसर हटवा कर ध्वनि रहित साइलेंसर लगवाते है, उन्हें ऐसा करवाने से रोके और प्रशासन के निर्देशों को बताए। एसआई धनवीर सिंह ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से वाहन की खरीद फरोख्त न करें। वाहन के कागजात, आधारकार्ड व एआरटीओ कार्यालय के नियमों के अनुसार ही वाहन खरीदे या बेचे। बैठक में बिजेंद्र मिस्त्री, सुनील, मोहन, राजीव, भारत भूषण, ओमबीर आदि मैकेनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें