खेकड़ा (बागपत)। रेलवे रोड पर एक थ्री व्हीलर ने बाइक को साइड मार दी। इससे सड़क पर गिरने से बाइक में आग लग गई। बाइक सवार ने किसी तरह जान बचाई। इससे मार्ग पर भगदड़ मच गई। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
मुजफ्फरनगर जनपद के गांव लहसाना निवासी मोंटी रविवार सुबह बाइक से खेकड़ा अपनी रिश्तेदारी में आया था। वह शाम करीब छह बजे लौट रहा था। वह रेलवे रोड पर बिजली तिराहे के समीप पहुंचा। इसी दौरान थ्री व्हीलर ने बाइक को साइड मार दी। इससे बाइक सड़क पर गिर गई तथा उसमें आग लग गई। बाइक सवार ने किसी तरह जान बचाई। वहीं, बाइक सवार आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। इससे मार्ग से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदारों ने साहस कर पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।