फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक एंबुलेंस करेंगी कांवड़ियों का उपचार

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट से कावड़ियों की सेवा के लिये लगाई गई बाइक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बाइक एंबुलेंस करेंगी कांवड़ियों का उपचार, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

बागपत। जिले में कांवड़ियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 12 बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। बाइक एंबुलेंस कांवड़ मार्ग पर दवाईयों की किट के साथ उपलब्ध रहेंगी और कांवड़ियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। मंगलवार को डीएम राजकमल यादव ने कलक्ट्रेट में बाइक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कांवड़ यात्रा को सरल ,सुगम व सुरक्षित बनाने और श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। जिले में कान्हड़ से गौरीपुर मोड़ तक मार्ग प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांवड़ियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 12 बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई है। बाइक एंबुलेंस दवाई की किट के साथ कांवड़ मार्ग पर रहेगी और कांवड़ियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी। मंगलवार को डीएम राजकमल यादव ने कलक्ट्रेट से बाइक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमएओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि बाइक एंबुलेंस पर एक सुपरवाइजर रहेगा जो श्रद्धालुओं को कोई भी समस्या होने पर मौके पर ही दवाई उपलब्ध कराएगा। एक बाइक एंबुलेंस का तीन श्रद्धालु की ज्यादा तबीयत खराब होने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती कराकर उपचार दिलाया जाएगा। डीएम राजकमल यादव ने कहा कि डिजिटल युग में जिले में एक नई पहल की शुरूआत की गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मार्ग, शिविर, स्वास्थ्य कैंप, कांवड़ कंट्रोल रूम, जल, बॉथरूम आदि सहायता के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है। श्रद्धालु क्यूआर कोड को स्कैन कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। इस मौके पर एडीएम अमित कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भुजवीर, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें