फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दौड़ में भूमिका और ओवेश दौड़े सबसे तेज

विज्ञापन
बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव हुआ। इसके पहले दिन जूनियर बालिका वर्ग की दौड़ में भूमिका और बालक वर्ग में ओवेश पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

खेल महोत्सव का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने फीता काटकर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को प्रतियोगिता में हार मिलने पर निराश होने के बजाए और मेहनत के साथ अगली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जागरूक किया।
प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में भूमिका पहले, निशा दूसरे व अवनी तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में ओवेश पहले, अनुवंश दूसरे और आहिल तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग की लेमन रेस सिया प्रथम, वर्णिका द्वितीय और आराध्या तृतीय रही। बालक वर्ग की लेमन रेस में अमन प्रथम, आर्य द्वितीय और शौर्य तथा देवराज संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। बाधा दौड़ में प्रीत और अवनी प्रथम, अहमद व हुनर द्वितीय और शौर्य व अयाना तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभा राज, करिश्मा, इंदु, कविता, पारुल, ज्योति, सानिया व रितेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें