फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा समर्थन : शाहनवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बे के टंकी मोहल्ले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि भारत जोड़ा यात्रा को जनता का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी वर्गों का हित है। कोई भी परिवार देश के लिए इतनी कुर्बानियां नहीं दे सकता है, जितनी कुर्बानी कांग्रेस ने दी है। राहुल गांधी कन्या कुमारी से कश्मीर तक पैदल भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। यात्रा को जनता का समर्थन भी मिल रहा है। चार जनवरी को यात्रा बागपत में पहुंचेगी। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर पार्टी को मजबूती देने का आह्वान किया।
यात्रा के जिला प्रभारी इमरान इदरीश का फूलमालाओं से स्वागत किया। सभा में अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष अनवर अनीस, मुनीर अकबर, अकबर चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता अखलाख अहमद, इरसाद अल्वी, सोनू मलिक, रसीद अहमद, इखलाख सभासद, शाहनवाज अल्वी, आबिद सभासद, साबिर, मीरजान मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करेगा किसान अधिकार आंदोलन
दोघट। किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा चार जनवरी को बागपत में पहुंचेगी। किसान अधिकार आंदोलन यात्रा के समर्थन में यात्रा पहुंचेंगे। आंदोलन संयोजक नरेंद्र राणा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि राहुल गांधी तपस्या कर रहे हैं। इस देश को राहुल गांधी जैसे लोग ही बचा सकते हैं। किसान मजदूर वर्ग का सरकार और अधिकारी शोषण कर रहे हैं। उन्होंने किसान नेता आचार्य बलदेव सिंह आर्य के आकस्मिक निधन पर शाक व्यक्त किया।
जनसंपर्क कर यात्रा को सफल बनाने का किया आह्वान
बड़ौत। राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के सफल बनाने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।
निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह व शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्टैंड, छपरौली रोड, बडौली रोड, कांशीराम कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर जनसंपर्क किया। यात्रा को सफल बनाने को लेकर यात्रा का उद्देश्य बताते हुए पोस्टर वितरित किए। बताया कि भारत जोड़ो यात्रा देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों पर निकाली जा रही है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। अभियान में चौधरी यशवीर सिंह, डॉ. नरेंद्र शर्मा, मनीष जैन, पुष्पेंद्र राणा, रविंद्र शर्मा, देवेंद्र चौहान, मोहित जैन, उर्मिला सिंह, समीम खान, कपिल शर्मा, सुनील रोहिल्ला, आदि उपस्थित रहे। वहीं यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। पुलिस ने हाईवे पर शहीद पार्क से लेकर छपरौली चुंगी तक ड्रोन उड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें