फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल पर दिया धरना, दो घंंटे टोल कराया फ्री

Thu, 22 Aug 2024 04:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर धरना देकर दो घंटे तक टोल फ्री कराया। उन्होंने टोल प्रबंधक पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देकर टोल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष मनोज प्रधान ने बताया कि दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर उनके गांव की कार सवार दो महिलाओं ने फास्टैग में रुपये न होने पर टोल कर्मियों पर उन्हें वापस भेजने और 500 रुपये की मांग की थी। टोल पर पहुंचकर जानकारी करने पर टोल प्रबंधक ने उनके साथ अभद्रता की। इसके विरोध में बुधवार को पदाधिकारी और कार्यकर्ता टोल पर पहुंचे और मार्ग रोककर धरना शुरु कर दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओें को समझा-बुझाकर शांत कर धरना समाप्त कराया। उन्होंने टोल प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने और उनका स्थानांतरण कराने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र प्रधान, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, युवा प्रदेश प्रभारी निशांत भडाना, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अमित कसाना, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सोेलंकी, मेरठ जिलाध्यक्ष अमित भडाना, तहसील अध्यक्ष रज्जू महाशय, युवा जिलाध्यक्ष नितिन गुर्जर, प्रदेश सचिव रवि गोठरा मौजूद रहे। उधर टोल प्रबंधक कृष्ण कुमार अहलावत का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की है। महिलाएं टोल दिए बिना यहांं से जा रही थी। उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें