फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मांगों को लेकर दो नवंबर को कलक्ट्रेट पर धरना देगी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। कस्बे में भाकियू अराजनैतिक की सोेमवार को बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं को लेकर दो नवंबर को डीएम कार्यालय पर धरना देने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष नरेश पंवार ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, गन्ना मूल्य, फसलों को बर्बाद कर रहे बेसहारा गोवंश, बिजली की बढ़ी दर और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी बैठाने पर लगी रोक के विरोध में धरना शुरू किया जाएगा।
किसानों ने गांगनौली के पास बराल मार्ग पर कट न दिए जाने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष बसंत पहलवान को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में राजवीर सिंह, कुलदीप कुमार, सुदेश राठी, आदेश, उदयवीर, संजीव दांगी, विपिन, विनोद, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें