फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों के सहारे राजनीति चमका रहे भाकियू नेता और राजनैतिक दल: राजेश चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
-डौला गांव में महाराणा प्रताप की जयंती मनाने के दौरान राजपूत समाज के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई
विज्ञापन

फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। राजपूत विकास समिति ने डौला गांव में केक काटकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। समिति के अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि राकेश टिकैत और कुछ राजनैतिक दल पहलवानों के कंधों पर बंदूक रखकर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने किसी के बहकावे में न आने और पूर्वजों के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राजेश चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप अपने अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था। युवाओं को उनके पदचिह्नों पर चलना चाहिए और राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के प्रति उनकी संवेदना है, लेकिन कुछ लोग और राजनैतिक दल पहलवानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। वह पिछले आंदोलन में कुछ अराजक तत्वों को साथ लेकर देश के लाल किले पर पहुंच गए और वहां तिरंगे का अपमान किया था। ऐसे लोग राष्ट्रवाद की बात कर देश को जातिवाद में बांटना चाहते हैं। इस मौके पर सर्वजीत सिंह, प्रेमपाल प्रधान, अजयवीर सिंह, मास्टर विजयपाल सिंह, अशोक चौहान, आनंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें