किसानो की समस्याओं को लेकर खेकड़ा तहसील में तहसीलदार प्रदीप कुमार को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता
खेकड़ा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर खेकड़ा तहसील में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन देकर समस्या के निदान की मांग की।
मांग में खेतों में फसलों को बर्बाद करने वाले बेसहारा पशुओं, यूरिया के साथ नैनो खाद लेने की अनिवार्यता और ऋण जमा होने पर तुरंत खतौनी से हटवाने का मुद्दा मुख्य रहा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता खेकड़ा तहसील में पहुंचे। वहा उन्होने विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार प्रदीप कुमार को दिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ऋण जमा होने के बाद खतौनी से तुरंत ऋण की सूचना हटाए जाने और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे मार्ग के कारण बंद हुए चकमार्ग खुलवाने की मांग की। जल्द मांग पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान भाकियू टिकैत के जिला प्रभारी विनोद कुमार, धर्मपाल सिंह, प्रदीप धामा, तेजपाल गुर्जर, महिपाल सिंह, धर्मेंद्र धामा, हरबीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद