बागपत। मंदिरों में रविवार को राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। सुबह मंदिर में श्रद्धालुओं ने राधा-रानी की पूजा अर्चना की और दोपहर में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम का आयोजन किया। मंदिर में आयोजित कीर्तन में महिलाओं ने राधा रानी के भजनों पर जमकर नृत्य किया।
नगर के श्री राधा-कृष्ण ठाकुरद्वार मंदिर में रविवार को राधा जन्मोत्सव मनाया गया। सुबह को मंदिर के पुजारी कृष्णानंद शास्त्री ने पूजा-अर्चना कराई। दोपहर में मंदिर में महिला कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला श्रद्धालुओं ने गीत गाकर और नृत्य कर श्री राधा-रानी का जन्मोत्सव मनाया। उधर नगर के पक्का घाट मंदिर में राधा अष्टमी पर भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें नगर के श्रद्धालुओं ने श्री राधा-रानी का गुणगान किया।
बिजरौल गांव के प्रेम मंदिर में राधा अष्टमी के अवसर पर सुबह को पूजा-अर्चना की गई और शाम को जागरण कर श्री राधा-रानी का गुणगान किया। मंदिर में आयोजित जागरण में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की सुंदर और आकर्षक झांकियां निकाली गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने राधा-रानी के भजनों पर नृत्य भी किया।
राधा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
बड़ौत। बिजरौल गांव के प्रेम मंदिर में रविवार को राधा का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। गांव के मुख्य मार्गों से झांकियां भी निकाली गई। साथ ही मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया। जिसमें पूरे गांव का सहयोग रहा। मौके पर मंदिर के कमेटी सदस्य रणवीर सिंह ,संजीव भाटी, शिवकुमार शर्मा ,बबलू शर्मा, अनुज तोमर, गौरव तोमर, अभिमन्यु तोमर, सोनू, रामसिंह, सुरेंद्र मौजूद रहे।
राधा अष्टमी पर भजन संध्या का आयोजन
खेकड़ा। रविवार को खेकड़ा के मंदिरों में राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिर ठाकुरद्वारा में आरती के बाद दोपहर के समय राधा कृष्ण का अभिषेक किया। नृत्य संकीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने राधा रानी को 108 भोग लगाया। भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य कर धर्म लाभ उठाया। मौके पर पंडित उमेश चंद्र, गौतम पंडित, पुनीत शर्मा, उमेश शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।