फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, 31 अगस्त को शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। इस बार रक्षा बंधन के त्योहार पर भद्रा का साया है। 30 अगस्त को सुबह दस बजकर 59 मिनट पर पूर्णिमा शुरू होते ही भद्रा शुरू हो जाएगी। जिससे 30 अगस्त को रात्रि नौ बजकर दो मिनट तक त्योहार मनाना शुभ नहीं होगा। रक्षा बंधन का त्योहार 31 अगस्त को सुबह सवा सात बजे तक मनाना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर लोगों में शंका है। इस बार 30 और 31 अगस्त दोनों दिन पूर्णिमा है। जिसे लेकर लोगों में त्योहार को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री का कहना है कि 30 अगस्त को सुबह दस बजकर 59 मिनट पर पूर्णिमा तिथि का प्रवेश होगा और 31 अगस्त को सुबह सात बजकर 15 मिनट तक पूर्णिमा रहेगी। शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार उस दिन मनाया जाता है, जिस दिन पूर्णिमा दोपहर में होती है। दोपहर में पूर्णिमा का संयोग 30 अगस्त को बन रहा है, मगर 30 अगस्त को दस बजकर 59 मिनट पर पूर्णिमा शुरू होते ही भद्रा का प्रवेश हो जाएगा और रात्रि में नौ बजकर दो मिनट तक भद्रा का प्रवेश रहेगा। भद्रा में रक्षाबंधन का त्योहार कष्टकारी होता है। इस दिन बहन व्रत कर भाई का तिलक करती है। 31 अगस्त को सुबह सात बजकर 15 मिनट तक रक्षा बंधन का त्योहार मनाना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें