फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्यार में मिला धोखा तो जहरीला पदार्थ निगलकर सीएचसी पहुंची युवती, मचा हड़कंप

Wed, 17 May 2023 12:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में प्रेमी के शादी से इनकार करने और घर में कलह होने पर युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और फिर अस्पताल पहुंच गई। युवती की हालत देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थानाक्षेत्र निवासी युवती ने प्यार में धोखा मिलने पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर युवती खुद ही सीएचसी पहुंच गई, जहां से चिकित्सकों ने युवती की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का पिछले कई महीनों से गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया कि युवती शादी करना चाहती थी, लेकिन प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को भी हो गई। इसके बाद परिजनो ने युवती का घर से निकलना भी बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें: Baghpat: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन


उधर, युवती के परिवार में भी कलह होने लगी। प्रेमी के शादी से इनकार करने और घर में कलह होने पर युवती ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ी तो वह उपचार कराने के लिए खुद ही सीएचसी पहुंच गई, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इस मामले में थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई शिकायत आएगी तो उसके आधार पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें