यज्ञ के साथ बागपत शुगर मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ, गन्ना मंत्री ने अफसरों को दिए ये कड़े निर्देश
बागपत शुगर मिल का शुक्रवार को यज्ञ के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे गन्ना एवं मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण, सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक योगेश धामा, मिल के अधिकारी व कर्मचारियों ने यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के उपरांत गन्ना मंत्री ने पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
बागपत कॉ-ऑपरेटिव शुगर मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ के अवसर पर बागपत पहुंचे गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण ने यज्ञ में आहुति के बाद मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने मिल के अधिकारियों को किसानों का समय से इंडेंट और गन्ना बकाया का भुगतान करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: अनोखे निकाह के गजब किस्से: ढाई फीट के अजीम को मिली हैं ग्रेजुएट बेगम, हैरान कर देगी ये सच्चाई, तस्वीरें भी खास
उन्होंने कहा कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मिल गेट पर किसानों के लिए टिन शेड, पेयजल और प्रकाश की पूरी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मिल को पूरी क्षमता से चलाकर किसानों को समय से पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी और जब तक किसानों के पूरे गन्ने की पेराई नहीं हो जाती, तब तक मिल का संचालन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Murder: दगाबाज दोस्त ने दागी सीने में गोली, हिस्ट्रीशीटर की हत्या से हर कोई हैरान, सामने आई ये बड़ी बात
उन्होंने किसानों को बिना वजह परेशान न करने और उनकी समस्याओं को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर राज्यमंत्री केपी मालिक, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख प्रवेंद्र धामा, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, मिल के प्रबंधक वीपी पांडेय, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती, मिल के अन्य कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।