फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना बदली जाए बेड की चादर और तकिए

विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल स्थित अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे-कक्ष का निरीक्षण करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की बेड की चादर, तकिए रोजाना बदलने के निर्देश दिए। इलाज में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सीएमएस को अस्पताल में जल्द अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने चिकित्सकों को मरीजों के साथ मधुर व्यवहार करने और उचित उपचार देने की हिदायत दी। उन्होंने मरीजों के साथ मधुर व्यवहार व करने वाले चिकित्सकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने मरीजों से वार्ता कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं और उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण कर अल्ट्रासाउंड न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को रिकार्ड मेंटेन करने और जिला अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

फाइलों का सही रख-रखाव के निर्देश
बागपत। डीएम ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने और शिक्षकों को कार्यालयों के चक्कर न लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को फाइलों का सही तरीके से रख-रखाव और सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें