मारपीट में घायल खेकड़ा का छात्र गौरव चौधरी
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। तीन युवकों ने स्कूल से घर आ रहे एक छात्र को डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल छात्र ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर का रहने वाला छात्र गौरव चौधरी खेेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र है। शुक्रवार दोपहर छुट्टी होने के बाद वह स्कूल से घर आ रहा था। रास्ते में रेलवे स्टेशन के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसे नशा करने के लिए कहने लगे। मना करने पर तीनों युवकों ने उसे डंडों से पीटा और फरार हो गए। पुलिस ने घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया। छात्र ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।